समाचार शगुन उत्तराखंड

नैनीताल जिले के खनस्यूं क्षेत्र में 21 अगस्त की रात, भीम सिंह (36) ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी 28 वर्षीय पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने 10 साल के बेटे को धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस हत्यारे की तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाने के लिए पोस्टर भी जगह-जगह चिपका दिए हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
