समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के काठगोदाम थानाक्षेत्र स्थित कॉलटैक्स-पनचक्की मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार माल वाहक वाहन ने गाय और गोवंश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकप चालक करीब 100 मीटर तक गाय को घसीटता हुआ ले गया। स्थानीय लोगों के हंगामे व सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने खानापूर्ति की और बिना कार्रवाई के मौके से चली गई। शनिवार को हादसे की सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। आरोप है कि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन खानापूर्ति करके वापस लौट गए। वहीं मौके पर पहुंचे गौ रक्षा दल के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने घायल गाय व गोवंश को इलाज के लिए नगर-निगम की गौशाला पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक वाहन को ट्रेस किया जा रहा है।
