पूर्व विधायक ने रुद्रपुर और आसपास के छठ पूजा घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न छठ पूजा घाटों पर पहुंचकर पूजा अर्चना में प्रतिभाग किया और पूर्वांचल समाज के लोगों को महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक ने रविवार देर शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान विभिन्न पूजा स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच समय बिताया। इसके बाद सोमवार तड़के भी उन्होंने छठ घाटों पर पहुंचकर उदीयमान सूर्य की उपासना में सहभागिता की और भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ग्राम प्रेमनगर, ग्राम कनटोपा, भगवानपुर, आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज खेड़ा, संतोषी माता मंदिर, रविंद्रनगर धोबीघाट, झील, ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान, जगतपुरा द्वितीय एवं अटरिया मंदिर स्थित छठ पूजा घाटों पर पहुंचे। विभिन्न पूजा स्थलों पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं पूर्वांचल समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने व्रती माताओं और बहनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा छठी मैया से सभी परिवारों की खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व के अवसर पर विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर छठी मैया की आराधना की। पूजा सामग्री से सजे दउरा और सूप के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूर्व विधायक ठुकराल ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उनकी आस्था और उत्साह में सहभागिता की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना के साथ ही त्याग, तपस्या, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। व्रती माताएं और बहनें कठिन निर्जला व्रत रखकर जिस श्रद्धा एवं समर्पण के साथ परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए पूजा अर्चना करती हैं, वह हमारी समृद्ध धार्मिक परंपरा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत, लगन और सांस्कृतिक परंपराओं के माध्यम से रुद्रपुर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया है। छठ महापर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की जाती है, वह सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का सुंदर उदाहरण है। इस पर्व पर सभी समाजों के लोग एक साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा और पूजा की व्यवस्थाओं में सहयोग करते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी पर बनी रहे। प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो तथा क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द कायम रहे। उन्होंने समस्त पूर्वांचल समाज एवं क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement