समाचार शगुन उत्तराखंड
फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर प्रधान बनीं बलजीत कौर को पद से हटा दिया गया है। ऊधमसिंहनगर जिले के डीएम ने जसपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कलियावाला की प्रधान बलजीत कौर को पद से हटा दिया है। बलजीत कौर पर गलत जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने और नामांकन में मिथ्या घोषणापत्र प्रस्तुत करने का आरोप सिद्ध हुआ है। उनका जाति प्रमाणपत्र निरस्त होने के बाद डीएम ने उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम के तहत उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। डीएम ने इसी गांव की उप प्रधान तरनजीत कौर को अधिकतम छह माह के लिए प्रधान पद के प्रशासनिक और वित्तीय दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी है।











