समाचार शगुन उत्तराखंड
सीमांत क्षेत्र के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण के बाद कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी इस कदर भड़क उठे कि उन्होंने माइक ऑपरेटर की ओर माइक फेंक दिया। इसके बाद विधायक के समर्थकों ने मंच पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कुर्सियों से लेकर माइक स्टैंड तक तोड़ डाले। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
====
मुख्यमंत्री के भाषण के बाद अचानक माहौल गरमा गया। भाषण के दौरान किसी बात को लेकर धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी भड़क उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विधायक ने माइक ऑपरेटर की ओर माइक फेंक दिया।
===











