उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का कुमाऊं क्षेत्र का सम्मेलन हल्द्वानी में हुआ, नवनीत कपिल अध्यक्ष व रामप्रीत यादव मंत्री बने 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के कुमाऊं क्षेत्र का 21वां प्रतिनिधि सम्मेलन क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में
हल्द्वानी के राम मंदिर धर्मशाला में आज शनिवार 11 मई को आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ संघ के कार्य समिति सदस्य शेखरानंद पांडे, प्रदेश महामंत्री प्रेम चंद्र दुम्का ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में रानीखेत, अल्मोड़ा, भवाली, काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम आदि डिपो के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि परिवहन निगम सरकारों व निगम प्रबंधन की उदासीनता के कारण बंदी की कगार पर पहुंच गया है। वक्ताओं ने परिवहन निगम के बस बेड़े में 500 नयी धनराशि जारी करने बसें खरीदने के लिए जारी करने, निगम में 15-20 साल से कार्य कर रहे संविदा विशेष श्रेणी के चालक, परिचालक व‌ कार्यशाला कर्मियों को को नियमित किए जाने, निगम में एजेंसी के बजाय नियमित नियुक्ति किये जाने, बागेश्वर, पौड़ी, धारचूला, चंपावत, श्रीनगर, उत्तरकाशी में डिपो खोलने जैसी मांगें उठाई। इस दौरान संघ की क्षेत्रीय नयी कार्यकारिणी भी चुनी गई। इसमें नवनीत कपिल क्षेत्रीय अध्यक्ष, अवतार सिंह व महेश चंद जोशी उपाध्यक्ष, रामप्रीत यादव मंत्री, संजय शर्मा व नवीन सिंह नेगी संयुक्त मंत्री, लक्ष्मण सिंह रजवार संप्रेक्षक, जसविंदर कुमार संगठन मंत्री महेश चंद सिंह राणा कोषाध्यक्ष, मनीष जोशी प्रचार मंत्री, कुसुम गौड़ कार्यालय मंत्री व उमेश कांडपाल, अशोक राय, नरेंद्र पलड़िया, दिनेश जोशी, ललित बोरा, धीरेन्द्र बिष्ट, राजेंद्र कुमार, रजनीश थापा व संजीव कुमार व खुशाल सिंह कार्यकारिणी सदस्य तथा वीरेंद्र बिष्ट, ललित चन्द्र पांडे, तारा जोशी, लीला बोरा, बालमुकुंद सुयाल, ललित मोहन पांडे, बीके शर्मा व प्रेम चंद्र दुम्का प्रांतीय सदस्य चुने गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *