नैनीताल जिले में व्यापार मंडल की ये इकाइयां भंग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला नैनीताल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की संस्तुति पर जिले की सभी नगर इकाइयों की समीक्षा की गई। जिसमें कहा कि जिन नगर ईकाई का कार्यकाल समाप्त हुए एक वर्ष से अधिक हुआ है उसे तत्काल प्रभाव से भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाय, जिस पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि नगर इकाई कालाढूंगी, नगर इकाई खैरना -गरमपानी,और देवलचोड इकाई का कार्यकाल एक वर्ष से पूर्व समाप्त हो गया है, और साथ ही वहां पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी निवर्तमान बने हुए हैं। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर नए जिला पदाधिकारी एवं नगर कार्यकारिणी नियुक्ति का आदेश दिया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को एक – एक कर सभी नगर इकाई को पुनः सुचारू करने का आश्वासन दिया और उसके साथ ही नये जिला पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया जायेगा। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के निर्देश पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे द्वारा प्रथम चरण में कालाढूंगी और देवलचौड इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जल्द नई कार्यकारिणी की घोषणा करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला जी को निर्देशित कर दिया ।साथ ही जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी ने जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे को कालाढूंगी इकाई के जिला पदाधिकारियों की जल्द नियुक्ति करने के लिए निर्देशित किया गया है।‌

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *