समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड
आईएएस अधिकारी ने इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया, इसे लेकर पब में हंगामा खड़ा हो गया। हाईप्रोफाइल इस मामले में आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार बंगलूरू में पब की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट और गाली गलौज की घटना हो गई। घटना बीती शनिवार की देर रात डेढ़ बजे की बताई गई है। रेजिडेंसी रोड स्थित कब्बन पार्क पुलिस थाना क्षेत्र स्थित पब में शिकायतकर्ता:व सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की विशेष जांच शाखा के पुलिस इंस्पेक्टर अरुण सालुंके पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पब में ग्राहकों की उम्र और आईडी कार्ड की जांच के लिए गए थे। इसी दौरान पहचान-पत्र मांगने पर विकास प्राधिकरण कुप्पम के विशेष अधिकारी अपने तीन दोस्तों के साथ वहां बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने इंस्पेक्टर से बहस, गाली-गलौज व मारपीट की।
