समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में करणी सेना युवा शक्ति संगठन से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को हल्द्वानी कोतवाली में प्रदर्शन किया। आरोप है कि महिला इन्फ्लुएंसर मां काली का रूप बनाकर बाजार में घूमती दिखाई दे रही है। कोतवाली पहुंचीं करणी सेना युवा शक्ति संगठन की महिला जिलाध्यक्ष योगिता बनौला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महिला इन्फ्लुएंसर ने वीडियो में मां काली के पवित्र स्वरूप को अपमानजनक ढंग से पेश किया है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति जोगेंद्र राणा, जिला अध्यक्ष दीपांशु पोखरिया, मीरा क्षत्रिय, भावना पांडे, तारा तिवारी, भावना जोशी, सुनीता तिवारी, हितेश शर्मा, विजय कुमार जोशी, पंकज परगाई, जगत शर्मा, नंदन बिष्ट, राहुल गुप्ता आदि शामिल रहे।
