समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित कर पुलिस टीमों को दिए सख्त निर्देश*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में *थाना कालाढूंगी क्षेत्र में पंजीकृत FIR NO. 37/2026 धारा 103(1) BNS से संबंधित अभियुक्त मुकुल जैन* पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी K-03/28 गली नं0 11 गंगोत्री विहार वेस्ट चौपड़ा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली-110053 घटना के बाद से फरार चल रहा है।
अभियुक्त द्वारा *वादिनी के पति वैभव कुमार* के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाई गई थी, जिनकी उपचार के दौरान *सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में मृत्यु* हो गई थी। *मामले की गंभीरता* को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *₹25,000/- का ईनाम* घोषित किया गया है।
*अभियुक्त की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा नियमानुसार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।*
यदि किसी व्यक्ति को उक्त *अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निम्न नंबरों पर तत्काल* सूचना दें—
*📞 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल –* 9411111212
*📞 पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* – 9411112743
*📞 पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल –* 9411110152
*📞 पुलिस उपाधीक्षक (संचार) रामनगर –* 9411112097
*📞 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी –* 9411112875



