कार-ईरिक्शा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में बरहैनी गांव के पास कार और ई-रिक्शा की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पुलिया से टकराकर सड़क किनारे नाले में जा गिरे। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नैनीताल जा रहे थे। कार ने पीछे से ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार प्रीति और दो वर्षीय अंश को हल्की चोटें आईं। जबकि ई-रिक्शा चालक अमर सिंह (45), हेमा जोशी (42), ममता देवी (46 ) गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक अमर सिंह निवासी बरहैनी बाजपुर से घर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने ई रिक्शा चालक अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *