हल्द्वानी: दिव्यांग मतदाताओं का वोटर‌ आईडी कार्ड के लिए पंजीकरण कराया 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के मुनगली गार्डन स्थित वीएमसी स्पेशल स्कूल में शिविर आयोजित कर दिव्यांग युवा मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड हेतु पंजीकरण किया गया।  मतदाता जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप  ब्लाक समन्वयक मोनिका चौधरी एवं डॉ.सुरेश भट्ट ने दिव्यांग मतदाताओं तथा उनके अभिभावकों को मतदान हेतु जागरूक किया गया और मतदाताओं का फॉर्म 6 से ऑनलाइन पंजीकरण करवाए गए। पंजीकरण होने के उपरांत युवा मतदाता शोएब, किरण, पूजा ,कोमल, हिमानी आदि में मतदान के लिए विशेष उत्साहित दिखे। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राखी पाठक, खुशबू बिष्ट, मोनिका शर्मा, स्नेहा माहेश्वरी ने स्वीप टीम का सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *