समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में खनस्यूं में सबसे अधिक 34.00 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। क्वारब -रानीबाग हाइवे भी मलबा आने से बंद हो गया है। उसे खोलने के लिए टीमें जेसीबी के साथ तैनात हैं। वहीं रविवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है।
