मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के कार्यक्रम में रामनगर के सभी विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड

 

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के तहत आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के 2,800 से अधिक स्कूलों के तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थियों से विजुअल माध्यमों से संवाद किया गया।
रामनगर ब्लाक के सभी शासकीय,अशासकीय, प्राइवेट हाईस्कूल,इंटर कालेजों में भी विद्यार्थियों ,शिक्षकों द्वारा विजुअल माध्यम से उपरोक्त कार्यक्रम को देखा गया।खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने स्वयं अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज रामनगर में उपरोक्त कार्यक्रम में भागीदारी की गई।उन्होंने बताया इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा “कैसा हो अपना उत्तराखंड?” पर अगले पांच वर्षों का विजन रखा गया ।देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की यह अभिनव पहल है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब राज्य की नई पीढ़ी के साथ सीधे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे। इस मौके पर बच्चों द्वारा कैसा हो अपना उत्तराखंड पर अपने विचार रखे गए। खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के पश्चात अब विद्यार्थी अपने विद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल www.cmvidhyarthimanthan.com पर अपनी प्रविष्टियां अपलोड करेंगे। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रविष्टि सफलतापूर्वक जमा होते ही डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। 150 श्रेष्ठ सुझावों पर मुख्यमंत्री धामी स्वयं स्वयं मंथन करेंगे। प्राप्त सुझावों में से लगभग 150 उत्कृष्ट प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है। चयनित विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 सितंबर को स्वयं आमने सामने बैठक कर संवाद करेंगे और उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।इस विशेष मंथन सत्र में संबंधित विभागों के सचिव भी उपस्थित रहेंगे, ताकि उपयोगी सुझावों को नीति निर्माण और विकास योजनाओं में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जा सके। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी,प्रधानाचार्य के डी माथुर,नवेंदु मठपाल,मनोज जोशी,संजीव शर्मा,अजय धस्माना,नलिनी श्रीवास्तव,आशाराम निराला, एस पी भारती,सपना सिंह समेत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य,शिक्षक अपने अपने विद्यालय में मौजूद रहे।