पुरानी पेंशन के मुद्दे पर 13 सितंबर को देहरादून में रैली, मुख्यमंत्री आवास घेरो कार्यक्रम के लिए कुमाऊं से रवाना हुए शिक्षक और कर्मचारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड

पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर 13 सितम्बर को देहरादून में होने वाली रैली एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए कुमाऊं से कर्मचारी शिक्षकों ने जत्थों के रूप में निकलना शुरू कर दिया है।उपरोक्त जानकारी उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल ने दी।श्री मठपाल ने कहा कुमाऊं से कल हजारों की संख्या में कर्मचारी शिक्षक देहरादून पहुंचेंगे।पिथौरागढ़,बागेश्वर,चंपावत,अल्मोड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों से आज ही टीमें प्रस्थान कर चुकी हैं।उन्होंने कहा केंद्र
सरकार पुरानी पेंशन के मुद्दे पर लगातार गुमराह कर नई पेंशन योजना को ही नए नए रूपों में पेश कर रही है जो हमें स्वीकार नहीं । हमारी मांग है पुरानी पेंशन योजना को जस का तस लागू किया जाय।राज्य सरकार को भी समझ लेना होगा कि हमें पुरानी पेंशन योजना से कम कुछ भी स्वीकार नहीं।उन्होंने कहा रैली के दौरान शिक्षकों को टी ई टी की बाध्यता से मुक्त रखे जाने के मुद्दे को भी जोर शोर से उठाया जाएगा आज कर्मचारी शिक्षक संगठन प्रतिनिधियों नवेंदु मठपाल,नंदराम आर्य,बालकृष्ण चंद,नरेंद्र पटवाल,सुभाष गोला,सोमपाल चौहान,आनंद रावत ने कार्यालयों विद्यालयों में संपर्क किया।