समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में शहर में सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर, बैनर एवं प्रचार सामग्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक *12-09-2026* को मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों का निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से लगाए गए छात्र संघ चुनाव संबंधी पोस्टरों एवं प्रचार सामग्री को हटाया गया। संयुक्त टीम द्वारा *सार्वजनिक संपत्तियों एवं विद्युत पोल/दीवारों* आदि पर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों को हटाते हुए संबंधित स्थानों को साफ कराया गया। साथ ही छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों एवं समर्थकों को बिना अनुमति *सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर एवं अन्य प्रचार सामग्री न लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस एवं नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर की सार्वजनिक संपत्तियों को पोस्टर एवं प्रचार सामग्री से विरूपित करने की अनुमति* किसी को नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से *पोस्टर/बैनर न लगाएं तथा शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए* रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
