रोडवेज की सीएनजी बस में लगी आग फायर बिग्रेड ने बुझाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में रोडवेज वर्कशॉप से आ रही टनकपुर डिपो की अनुबंधित बस में शनिवार शाम के समय अचानक चकरपुर के पास आग लग गई। घटना के समय बस में सिर्फ चालक और मैकेनिक मौजूद थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। बस सीएनजी से चालित थी। टनकपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बस में खराबी आने के खटीमा में बस को दिखाने के बाद चालक चालक प्रदीप सिंह मैकेनिक के साथ ट्रायल करते हुए बस को टनकपुर ला रहे थे। तभी चकरपुर के पास कुटरी में अचानक चालक के ब्रेक लगाने के दौरान बस में धुआं उठने लगा। चालक ने बस में मौजूद फायर उपकरणों से आग बुझाने के साथ ही फायर ब्रिगेड विभाग को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि बस सीएनजी चालित थी। सीएनजी लीक होने से आग लगने की आशंका है। इधर, ब्रेक डाउन होने से बस में आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है।