हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज में भिड़े छात्रों के गुट, आपस में हुई मारपीट

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी के बीच आज मंगलवार की दोपहर एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई से मारपीट तक पहुंच गई। एक छात्र को कुछ छात्रों ने घेर कर पीट दिया। इसी बीच एबीवीपी से अध्यक्ष पद के एक संभावित दावेदार की भी कुछ छात्रों ने पिटाई कर दी। इससे छात्र की नाक और सिर में चोट आई है। इससे कॉलेज परिसर में करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में प्राचार्य कक्ष में दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में सुलह कराने के बाद विवाद शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कॉलेज गेट के समीप बास्केटबॉल कोर्ट में एनएसयूआई और नजदीक में ही एबीवीपी की कैनोपी लगी थी। इस बीच एक संगठन की छात्रा दूसरे संगठन की कैनोपी के पास खड़े छात्रों को अपने पक्ष में खड़े होने के लिए ले जाने लगी। इस पर दोनों छात्र संगठनों के छात्रों में तकरार होने लगी। इस बीच एक छात्रा ने दूसरे संगठन के छात्र नेता पर अभद्रता का आरोप लगा दिया। इससे हंगामा बढ़ गया। इस बीच छात्रसंघ के कुछ पदाधिकारी और पूर्व छात्र नेता भी कॉलेज पहुंच गए। मामला बढ़ने पर छात्र गुटों के बीच हाथापाई हो गई। इस दरमियान एक संगठन के छात्र को अन्य संगठन के कुछ छात्रों ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह छात्र किसी तरह से हमलावरों के चंगुल से छूटा। इसके बाद एबीवीपी से अध्यक्ष पद के एक संभावित दावेदार को भी अन्य संगठन के कुछ छात्रों ने घेर दिया। उससे भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। उसे किसी तरह बचाकर प्राचार्य कक्ष में ले जाया गया। बाद में दोनों गुटों के छात्र प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। यहां दोनों पक्षों में प्राचार्य और पुलिस की मौजूदगी में सुलह कराई गई।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement