यूकेडी का हो रहा विस्तार, बेतालघाट और लालकुआं में इन युवाओं को बनाया अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

महेंद्र सिंह रावत।
प्रदेश में उत्तराखंड क्रांति दल का लगातार विस्तार हो रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हो गये हैं। इस क्रम में नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बेतालघाट विकासखंड में महेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का दीपक भारती को अध्यक्ष मनोनीत किया है।
चौहान ने उम्मीद जताई कि दोनों पार्टी की मजबूती के लिए काम करते हुए दल की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराएंगे। उनके मनोनयन पर पूर्व विधायक व यूकेडी के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह जंतवाल, भुवन सिंह बिष्ट, प्रमोद सती, श्याम सिंह नेगी, हरीश कौटिल्य, मदन सिंह मेर, एसडी साहिल ने हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *