प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला नैनीताल की नगर इकाई हल्दूचौड़ में नयी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया न्यू ईयर पर आरम्भ की गई। संगठन के जिला महांमत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने हल्दूचौड़ इकाई में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस क्रम में सदस्यता अभियान समिति के मुखिया नंदकिशोर मिश्रा और हिमांशु धामी के साथ चलाये गये सदस्यता अभियान में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला महामंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि शाम तक चले सदस्यता अभियान में शामिल टीम ने 50 व्यापारियों को सदस्यता दिलाई । सदस्यता अभियान में नवीन सिंह, कैलाश पांडे, कमल पंवार, कुंदन पिलखवाल, दिनेश बिष्ट, सादाब, मनोज कुमार ,डीगर सिंह मेहता, कैलाश ततराड़ी , सूरज पांडे,भुवन चंद्र जोशी को जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन ने सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता अभियान समिति ने 500 व्यापारियों की सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इनमें बेरीपडाव से गुमटी तक के व्यापारियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। उसके उपरांत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होगी।
Related Posts
एसपी ने बैंकट हाल और डीजे संचालकों की बैठक ली, बरात ज्यादा लंबी निकालने पर कार्रवाई की हिदायत
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर* आज दिनाँक- 27/11/2025 को *कोतवाली…
इन्हें दोबारा बनाया भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड भाजपा ने नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर प्रताप बिष्ट को दोबारा कमान सौंपी है।…
सावधान: हल्द्वानी में यहां सात अगस्त को वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में कल बुधवार 7 अगस्त को सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर पेड़ों का…




