दिल्ली जा रही हल्द्वानी डिपो की बस ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, भीषण हादसे में कंडक्टर की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल से दिल्ली जा रही रोडवेज बस का बिलासपुर चीनी मिल के पास हादसा हो गया‌। बस ट्रैक्टर ट्राली से टकराई है। हादसे में हल्द्वानी डिपो के परिचालक की मौत हो गई जबकि चालक व यात्रियों को चोटें आई हैं। इधर हल्द्वानी डिपो एआरएम सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।  हल्द्वानी डिपो की बस बीते मंगलवार को नैनीताल से दिल्ली जा रही थी कि देर रात बिलासपुर के पास हादसा हो गया। बस में चालक महेश सिंह व परिचालक मनीष मिश्रा तैनात थे।

Advertisement

दिल्ली जा रही हल्द्वानी डिपो की बस ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, भीषण हादसे में कंडक्टर की मौत

हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। बताया गया कि परिचालक मनीष की तीन महीने पहले ही मृतक आश्रित कोटे से नौकरी लगी थी। हादसे के बाद परिचालक को रामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी चालक से ली जाएगी, फिलहाल चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इधर डिपो एआरएम बिष्ट ने बताया कि देर रात दिल्ली जाते वक्त बस बिलासपुर चीनी मिल के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में कंडक्टर की मौत हो गई है जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। टिकट मशीन न मिलने के कारण बस में सवार यात्रियों की संख्या का पता नहीं चल पाया है, साथ ही इस संबंध में रामपुर अस्पताल में जाकर जानकारी ली जा रही है।

 

 

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement