भीमताल: यह पुल छह जून से आवागमन के लिए बंद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भीमताल में प्रस्तावित जमरानी बांध निर्माण मोटर मार्ग में 1980 के दशक में बने पुल का लोड टेस्ट कराये जाने हेतु इस मार्ग को कल गुरुवार 6 जून से 9 जून तक मात्र 04 दिवस के लिए आवागमन हेतु बन्द किया गया है। बांध निर्माण शुरू करने से पहले यह कार्य आवश्यक है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने परियोजना कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व, उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड को मार्ग बंद करने से पूर्व क्षेत्र के ग्रामीणों हेतु वाहनों के आवागमन के लिए गौला नदी में वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *