विश्व पर्यावरण दिवस पर हल्द्वानी न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हल्द्वानी न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व राष्ट्र गान के साथ किया गया। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में अपर जिला जज एवं तहसील विधिक सेवा समिति हल्द्वानी के अध्यक्ष कंवर अमरिंदर सिंह की देखरेख में आज बुधवार 5 जून को सुबह आठ बजे से पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारी व अधिवक्ताओं ने अभियान में श्रमदान किया। इस मौके पर नगर निगम की टीम ने भी विशेष सहयोग किया। अभियान में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत, सचिव मोहन सिंह बिष्ट, देवभूमि संस्था के प्रकाश बिष्ट, पीएलवी उमा भंडारी, दिनेश समेत  सुनिधि विकास संस्था से जुड़े लोग शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *