प्रधानमंत्री की विजय शंखनाद रैली में पोस्टर लेकर पहुंचे पूर्व विधायक के समर्थक, जिसमें लिखा था इनके बिना आपका परिवार अधूरा मोदीजी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय शंखनाद रैली में हुजूम उमड़ा। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थक भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में पहुंचे।‌ रैली में पूर्व विधायक ठुकराल के समर्थक पोस्टर लेकर पहुंचे थे। इसमें पीएम मोदी व पूर्व विधायक ठुकराल का फोटो लगा था, पोस्टर में लिखा था बिना ठुकराल के आपका परिवार अधूरा मोदी जी। इसे‌ लेकर कार्यक्रम में खूब चर्चा हुई। दरअसल राजकुमार ठुकराल भाजपा के टिकट से दो बार रुद्रपुर विधानसभा से विधायक चुने जा चुके हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *