प्रधानमंत्री मोदी की रुद्रपुर में चुनावी जनसभा, कहा- उत्तराखंड में यह मेरी पहली सभा, तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, उत्तराखंड 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार दो अप्रैल को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। मोदी का भाषण सुनने के लिए कुमाऊं भर से हजारों लोग पहुंचे थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में यह मेरी पहली चुनावी सभा है। अब मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा। मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं, इसलिए ही मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी कि देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं। मोदी ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो ये आप धूप में तप रहे हैं, मैं आपकी यह तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा, इसे मैं विकास कर लौटाऊंगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित बनाना है, सबसे आगे लेकर जाना है और इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर  नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि यहां की पांच लाख महिलाओं को निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है। तीन लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत जमीन के कागज सौंपे गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे हैं। हम लोग ईमानदारी दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी, धमकी और गाली दे रहे हैं। हम कह रहे भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे भष्टाचारी बचाओ। मोदी देश की आवाज सुनता है। मोदी को कितनी गलियां और धमकी दी जाए, मैं डरने वाला नहीं। पीएम ने कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है,
लोगों की कमाई बढ़ेगी, नौकरी के अवसर बढ़ेंगे, गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी, इसका बड़ा फायदा उत्तराखंड को भी होगा।
पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है। मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई है, लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है। अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *