समाचार शगुन उत्तराखंड
कर्मचारी शिक्षक आंदोलन के वरिष्ठ नेता एन डी बिनवाल का निधन हो गया है। कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल के अनुसार 80 वर्षीय बिनवाल आजकल बंगलौर में अपने इंजीनियर बेटे के पास रह रहे थे,विगत देर रात हृदय गति रुकने से उनका देहावसान हो गया। 35 साल तक कुमाऊं विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा कैंपस में कार्यरत रहे श्री बिनवाल उत्तराखंड आंदोलन के दिनों में पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय महामंत्री भी रहे।उन्हीं के नेतृत्व में उत्तराखंड आंदोलन में कर्मचारी शिक्षकों की पृथक राज्य के समर्थन में 84 दिन की ऐतिहासिक हड़ताल हुई थी। मूल रूप से ढिकुली निवासी श्री बिनवाल का अंतिम संस्कार आज बैंगलोर में कर दिया गया है।उनके निधन पर कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय नेता मनोहर कुमार मिश्रा, नवेंदु मठपाल,अशोक राज उनियाल,आर एस ऐरी,यतीश पंत,पंचम बिष्ट,ललित जोशी,के सी मिश्रा,रमेश जोशी,मनोज पंत,कुबेर मावड़ी,सोमपाल, नंदराम आर्य,दीवान बिष्ट, हरीश पपने ने शोक व्यक्त किया।
