समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 22 नवंबर 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे से सी.आर.सी. नगर , जेल रोड , हल्द्वानी में दिव्यांग बच्चों हेतु “निशुल्क सहायता उपकरण परीक्षण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में दिव्यांग बच्चों की एलिम्को कानपुर/स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों/ विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी और आवश्यक परामर्श के साथ उनको सहायता उपकरणों के लिए चयनित किया जाएगा । समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवम विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में भी आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। अतः विकासखंड हल्द्वानी के दिव्यांग बच्चे (6 वर्ष से 18 वर्ष तक के) इस कैंप में प्रतिभाग कर सकते है। जिन बच्चों को कृत्रिम अंगों की आवश्यकता है, वह बच्चे भी इस कैंप में अवश्य प्रतिभाग करें। कैंप में प्रतिभाग करने के लिए बच्चे की फोटो, आधार कार्ड/ विकलांगता प्रमाण पत्र(यदि बना है तो) आदि अपेक्षित हैं। यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी तारा सिंह ने दी है।











