दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के माही केसरवानी टापर बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

_हल्द्वानी, 13 मई 2026:_ दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरेली रोड, हल्द्वानी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 12वीं का शत प्रतिशत परिणाम दिया है। विद्यालय के *प्रधानाचार्य श्री कृष्ण जोशी* ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम *शत-प्रतिशत* रहा है। बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *माही केसरवानी ने 92%* अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। वहीं *91%* अंकों के साथ *यश नयाल* सेकंड टॉपर बने हैं। *सोनी बिष्ट तथा निर्मल फुलारा* ने *90%* अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है तथा मानसी पाल 89%अंकों के साथ विद्यालय की मेरिट सूची में चौथे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य श्री कृष्णा जोशी ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अपने संकल्प पर सदैव अग्रसर रहेगा।विद्यालय के डायरेक्टर श्री पल्लव शाह ने भी परीक्षा परिणामों में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *