प्राथमिक विद्यालय तुलसीनगर काठगोदाम में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर लगाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री हरीश कुमार गोयल जी एवं आदरणीय सिविल जज (सी० डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल जी के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव श्री विशाल ठाकुर- द्वितीय अपर सिविल जज/ न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एवं पैरा लीगल वॉलंटियर श्रीमती उमा भंडारी द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसी नगर काठगोदाम हल्द्वानी में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक जागरूकता शिविर किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों निशुल्क अधिवक्ता दिए जाने, एवं लोक अदालत और नालसा टोल फ्री नंबर 15100, शिक्षा का अधिकार, राहवीर योजना,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112 आदि की जानकारी दी। विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ ही विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *