स्कूलों के संचालन की समय-सारिणी को शिक्षक संगठन पदाधिकारी ने अनुचित बताया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड हल्द्वानी 

डिकर सिंह पडियार।

शासन स्तर से जारी विद्यालय संचालन की नई समय सारिणी को अव्यावहारिक और भौगोलिक पारिस्थिति के अनुरूप नहीं बताया है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन नैनीताल के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार नवीन समय सारणी छात्र, विद्यालय एवं अभिभावक हित में ठीक नहीं है।‌
पूर्व में भी समय सारणी को लेकर विभाग एवं शासन द्वारा सुझाव मांगे गए थे ,शासन एवं विभाग को पूर्व से चली आ रही समय सारणी को यथावत रखने हेतु अनुरोध किया गया था परंतु सुझावों को दरकिनार कर पुनः शासन द्वारा नवीन समय सारणी निर्गत कर दी गई है जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। ऐसे में छात्र, विद्यालय एवं समुदाय हित में पूर्व से चली आ रही समय सारिणी को यथावत रखने का अनुरोध किया गया है|

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *