रोडवेज कर्मचारियों ने किया वार्ता का बहिष्कार, इस दिन से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन की तानाशाही के विरुद्ध रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल आठ अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना
काठगोदाम में होगा। इस संबंध में सोमवार छह अप्रैल को
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (ट्रैफिक शाखा), काठगोदाम ने प्रबंधन के अड़ियल रवैये और ‘हिटलरशाही’ के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। परिषद की मांगों पर सहायक महाप्रबंधक के साथ हुई वार्ता पूरी तरह विफल रही, जिसके बाद संगठन ने 8 अप्रैल 2026 से डिपो प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया है। वार्ता विफल होने का मुख्य कारण
परिषद द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर दिनांक 24 मार्च 2026 को सहायक महाप्रबंधक (काठगोदाम) को आंदोलन का नोटिस दिया गया था। इसी क्रम में आज प्रबंधन ने संगठन को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था। वार्ता के दौरान संगठन ने कर्मचारियों के हितों और उनकी जायज मांगों को प्रमुखता से रखा, लेकिन प्रबंधन द्वारा किसी भी बिंदु पर ठोस सहमति नहीं जताई गई।
प्रबंधन की हठधर्मिता और टालमटोल की नीति से क्षुब्ध होकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वार्ता का बहिष्कार किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *