युवती ने मौत को गले लगाने से पहले दोस्त को भेजा फोन का‌ पासवर्ड

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में काठगोदाम के चांदमारी में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसने यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने युवक दोस्त को मैसेज कर अपने फोन का पिन कोड मैसेज किया था। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, चांदमारी निवासी 24 वर्षीय दिव्या अपनी तीन बहनों के साथ रहती थी। मां घरों में काम करके चारों बेटियों का पालन पोषण कर रही है। दिव्या घर में सबसे बड़ी बेटी थी और वह एमबीजी कालेज के ग्रेजुएशन के फाइनल की छात्रा थी। बीती 12 अप्रैल रविवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त को व्हाट्सएप में मैसेज कर अपने मोबाइल का पिन कोड बताया। युवक दोस्त को संदेह होने पर उसने उसको काल किया। अनहोनी का अंदेशा होने पर उसने 30 से अधिक बार फोन किया। फोन नहीं उठाने पर युवक दोस्त उसके घर पहुंचा जहां उसे पता चला कि दिव्या ने सुसाइड कर लिया है। आनन फानन में स्वजन उसे हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे परिजनों ने बताया कि दिव्या के पिता का बीमारी के चलते एक साल पहले निधन हो गया था। मां घरों में काम करके परिवार का पालन पोषण करती है। इधर, मोर्चरी में काठगोदाम थाना पुलिस ने श पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। कहा कि की मौके पर पहुंच कर फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। युवती के सुसाइड करने की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *