हल्द्वानी आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: एक महीने में 1827 वाहनों के चालान व 17 वाहन सीज किए, 13 लाख से अधिक का राजस्व वसूला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

संभागीय परिवहन विभाग ने दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के दृष्टिगत माह अप्रैल में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत कार्यरत प्रवर्तन दलों ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 1827 वाहनों के विभिन्न अभियोगों में चालान किये। 17 वाहनों को सीज किया गया। आरटीओ ने बताया कि इस दौरान 1342600 रूपये का चालान भी वसूला गया। उन्होंने बताया कि माह अप्रैल लोक सभा निर्वाचन में परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था के करने के साथ ही विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों/परिचालकों के विरूद् लगातार कार्यवाही भी की गई। उन्होंने बताया कि 85 ओवरलोडिंग, 44 बिना फिटनेस, 84 बिना लाईसेंस, 41 बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, 223 तेज रफ्तार के अभियोगों में चालान के साथ-साथ 661 मामलों में लाईसेंस के विरूद्व कार्यवाही की गई। इसी दौरान 718 वाहनों के बिना हेल्मेट, 61 वाहनों के बिना सेफ्टी बेल्ट के अभियोगों में चालान किये गये। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सभी प्रवर्तन दलों को लगातार प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *