व्यापारियों ने उठाई मांग गायक मासूम शर्मा को भेजो जेल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सार्वजनिक जगहों पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले गायक हो या अन्य कोई भी व्यक्ति हो उसकी जगह सिर्फ सलाखों के पीछे है। संगठन ने देहरादून के डीएवी कॉलेज में हुए कार्यक्रम में सार्वजनिक कार्यक्रम में मासूम कृत्य की घोर निंदा करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी जी को मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कहा गया है कि हरियाणा के गायक मासूम शर्मा के विरुद्ध सार्वजनिक स्थल पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर राज्य की छवि धूमिल करने के प्रयास में सुसंगत आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। बीती 11 अप्रैल 2026 को देहरादून के डीएवी कॉलेज में हुए कार्यक्रम में हरियाणा के गायक मासूम शर्मा द्वारा सार्वजनिक मंच पर अपशब्द गाली गलौज अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और धमकी भरे अंदाज में अंजाम भुगतने की बाते भी की गई हे जिस कृत्य की वजह से राज्य की छवि भी धूमिल करने का प्रयास भी हुआ है। उस सार्वजनिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं, शिक्षक , मात्र शक्ति, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि सम्मिलित थे।‌ गायक मासूम शर्मा द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग से राज्य छात्राओं में भय और आक्रोश की भावना उत्पन्न हुई है। मासूम शर्मा द्वार यह कृत्य जानबूझ कर और सोची समझी साजिश के तहत किया हे जो कि एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। अतः प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की मांग हे कि मासूम शर्मा के विरुद्ध धारा 296,252,553,351 के तहत कार्यवाही कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया जाय और इस कृत्य में शामिल अन्य लोगों का खुलासा किया जाय। मुकदमा दर्ज करने की मांग करने वालो में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता सह संयोजक देवेश अग्रवाल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल पूरन लाल साह जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज युवा अध्यक्ष कुंदन रावत चमन गुप्ता अश्मित गुजराल ललित जायसवाल आदि शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *