सनसनीखेज: कुमाऊं में यहां पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
ऊधमसिंहनगर जिले में पति ने बेरहमी से पत्नी की धारदार हथियार (दरांती) से गला काटकर हत्या कर दी। मामला किच्छा कोतवाली क्षेत्र का है।‌ जहां चीनी मिल के पास एक कॉलोनी में रहने वाला अशोक कुमार पुत्र कन्हई लाल ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पति ने बदचलनी के शक में अपनी बहन के घर पर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किच्छा निवासी अशोक कुमार की नौ साल पहले महतोष गदरपुर निवासी सुखलाल की पुत्री पूनम से शादी हुई थी। अशोक ग्राम आजादनगर में किराये के मकान में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। दंपती का एक बेटा व एक बेटी हैं। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष से आरोपी अशोक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। अशोक की बहन धनवती चीनी मिल के निकट बनी एक कॉलोनी में अपने पति तेजपाल व बच्चों के साथ रहती थी। चार पांच दिन पहले उसे अपने भाई अशोक व भाभी पूनम के बीच विवाद की खबर मिली तो वह दोनों को अपने घर ले आई थी। आज शनिवार 22 जून की दोपहर वह एक घर में झाड़ू-पोंछा करने गई थी। करीब दो बजे जब वह काम से लौटी तो उसका भाई घर के बाहर बैठा था जबकि भाभी मृत अवस्था में लहूलुहान अंदर पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को हिरासत में लिया। हत्याकांड की जानकारी मिलने फॉरेसिंक टीम के एसआई सत्य प्रकाश, नरेश गिरी व भूपेंद्र मर्तोलिया मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *