लापरवाही पर इस जिले में तैनात सीएमओ सस्पेंड 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अक्सर सवाल खड़े होते रहे हैं. जिसमें मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ऐसा ही कुछ मामला पौड़ी जिला अस्पताल में सामने आया है. जहां पर लगाए गए सिटी स्कैन मशीन का बेहतर ढंग से रख रखाव न होने के चलते लंबे समय से खराब पड़ी हुई है. जिसको देखते हुए शासन ने सीटी स्कैन मशीन के रख रखाव में गंभीर लापरवाही पाए जाने के मामले में तत्कालीन सीएमओ और प्रमुख अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पौड़ी जिला चिकित्सालय में साल 2022 से इस सीटी स्कैन मशीन को बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के खुले में रखा गया, जिसके कारण ये मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि, इस मशीन को मरीजों की गंभीर बीमारियों से राहत देने के मकसद से करोड़ों रुपए की लागत से स्थापित की गई थी. इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं सरकारी संपत्ति के संरक्षण में असफलता सामने आई है। ऐसे में जांच के बाद तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है. इन तथ्यों के आधार पर उत्तराखंड शासन ने डॉ. विजयेश भारद्वाजको निलंबित करते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय जांच भी शुरू कर दी है. इसके अलावा तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार को भी निलंबित किया गया है. वे अभी वर्तमान में अल्मोड़ा में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद‌ पर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *