साइबर ठग इमरान को पकड़ लाई हल्द्वानी पुलिस

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*राजस्थान से दबोचा गया साइबर फ्रॉड का शातिर वारंटी*

*प्रैस नोट*

*डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

*घटना का विवरण:-*
*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय मेहता व प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा* के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और धरातलीय सूचनाओं के आधार पर दबिश देते हुए दिनांक 06.04.2026 को साइबर फ्रॉड से संबंधित वारंटी को थाना कामा, जिला डीग (राजस्थान) से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। अभियुक्त काफी समय से अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

*अभियुक्त का विवरण:–*
इमरान
निवासी: गदरवास, थाना खोह, जिला डीग, राजस्थान।
*संबंधित वाद:* फौ0 वाद संख्या- 2110/2021 व 2119/2021, धारा: 420, 120 बी आईपीसी व 66 आईटी एक्ट।

*गिरफ्तारी टीम:–*
▫️उ0नि0 गौरव जोशी – प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी।
▫️कानि0 संतोष बिष्ट – चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी।
▫️अपर उप निरीक्षक प्रेम नेगी–कोतवाली लालकुआं।
▫️कानि0 आनंद पुरी – कोतवाली लालकुआं।

।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *