रुद्रपुर में यहां मेडिकल स्टोर पर आई महिला ढाई हजार की नगदी लेकर फुर्र

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

= पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, दूसरी घटना अज्ञात ने घर में घुस हजारों की नगदी , मोबाइल चोरी

ऊधमसिंहनगर, रूद्रपुर। दो बच्चों के साथ मेडिकल स्टोर पर आई एक महिला ढाई हजार रूपये की नगदी लेकर फरार हो गयी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मेडिकल स्टोर स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं चोरी की एक अन्य घटना में अज्ञात चोरों ने एक कमरे में घुस मोबाइल और घड़ी समेत हजारों की नगदी उड़ा ली। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र शिमला बहादुर निवासी अजय प्रताप पुत्र रामपाल ने पुलिस को बताया कि उसका शिमला बहादुर में न्यू मेडिकल स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है। बीती बुधवार 25 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे उसकी गैर मौजूदगी में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ दुकान पर आयी और दुकान के अंदर घुसकर टेबल पर रखे पर्स से ढाई हजार रूपये की नगदी चोरी करके फरार हो गयी। बताया कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर आजाद नगर वार्ड सात निवासी लाला राम पुत्र मोहन स्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोजाना की तरह वह शाम सात बजे ड्यूटी के लिए चला गया। जबकि बच्चे घर पर थे। रात को अज्ञात चोरों ने कमरे से मोबाइल, एक घड़ी औरतें पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 4600 की नगदी के अलावा, अलग अलग बैंकों के चार एटीएम कार्ड और दो क्रेडिट कार्ड थे। पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को चिन्हित करने की कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *