घर से मोटर, गीजर, पंखे चोरी करने वाले करन और संजय गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

🔴 *एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देशों पर चोरगलिया पुलिस की कार्यवाही, मात्र 7 घण्टे में चोरी का खुलासा*

*02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया सामान बरामद, स्कूटी सीज*

*जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के सख़्त निर्देशों* के अनुपालन में *चोरी/नकबजनी के अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान* के अंतर्गत थाना *चोरगलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता* प्राप्त हुई है।

दिनांक 13.04.2026 को वादी बलजीत सिंह निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया द्वारा अपने भाई के घर में 12.04.2026 की रात्रि में हुई चोरी के संबंध में मु0FIR नं0-18/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी-सुरागरसी के दौरान चोरगलिया क्षेत्र से 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. करन, निवासी बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम, उम्र 26 वर्ष
2. संजय बिष्ट निवासी बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम, उम्र 25 वर्ष

*बरामद सामान-*

* 02 गीजर (V-GUARD व Khaitan कंपनी)
* 01 पानी की मोटर (Kirloskar कंपनी)
* 01 छत का पंखा (Crompton कंपनी)
* 01 हरा बैग जिसमें 17 जोड़ी बिना सिले महिला-पुरुष के कपड़े
* 01 स्कूटी (UK04-AS-3465)

बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000 है। स्कूटी के वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।

*अभियुक्तों के विरुद्ध* अभियोग में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*आपराधिक इतिहास-*

* करन: FIR नं0 271/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना काठगोदाम
* संजय बिष्ट: FIR नं0 53/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना काठगोदाम

*पुलिस टीम*

* उप निरीक्षक निधि शर्मा
* हे0का0 चन्द्रशेखर
* का0 संदीप सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *