हल्द्वानी में युवक ने अपने भाई की पीट-पीटकर हत्या की

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की देर रात की है। पुलिस ने आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बीच-बचाव में आई मां को भी घायल कर दिया‌। सूत्रों के अनुसार पूर्व में भी आरोपी एक मर्डर कर चुका है। घटनाक्रम के अनुसार आरोपी देर रात राम मंदिर बगीचा बरेली रोड स्थित घर पहुंचा और अपने भाई सोनू जायसवाल से मारपीट करने लगा। उसने परिजनों की भी नहीं सुनी। इस मामले में अंकित जायसवाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *