हाइवे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं में यहां चलती कार आग को गोला बन गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे बीती सोमवार शाम को चलती कार में अचानक आग लग गई। आग के तेजी से भड़कने से कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग बुझाई। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजूड़ी निवासी गौरव जोशी अपनी कार लेकर ठाकुरद्वारा से वापस अपने घर लौट रहे थे। सरवरखेड़ा ओवरब्रिज के नीचे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *