सगाई समारोह से लौट रहे व्यापारी की सड़क हादसे में मौत, पत्नी समेत चार जख्मी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कनखल थाना क्षेत्र में एक लोडर वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसा बीती बृहस्पतिवार की शाम हुआ। जब बिजेंद्र चौहान (60) पुत्र महेंद्र सिंह चौहान निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर फेरूपुर में निर्भया फार्म हाउस से सगाई के कार्यक्रम के बाद कार से अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। जगजीतपुर में मैंगो फार्म के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे लोडर वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बिजेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आई। हादसे के बाद जाम लग गया और राहगीरों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने बिजेंद्र चौहान को मृत घोषित कर दिया। बिजेंद्र की पत्नी कमलेश के अलावा आभा, सतीश और निकुंज (10) घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *