लग्जरी होटल में महिला पर्यटक के कमरे में घुसे तीन लोग, होटल मालिक समेत तीन पर मुकदमा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भीमताल थाना क्षेत्र स्थित लग्जरी होटल में बीती 27 जनवरी को बरेली से पति के साथ रूकी महिला पर्यटक के कमरे में तीन लोगों के घुसने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में महिला की ओर से होटल स्वामी और प्रबंधक व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया कि महिला बरेली निवासी है। इस मामले में जानकारी लेने के लिए एसओ को फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *