इस जिले में पीसीएस अधिकारियों के तबादले

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार जिले में  प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आकाश जोशी (पीसीएस), जो वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर/उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर कार्यरत हैं, को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी हरिद्वार के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी आपदा एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार/अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद से कार्यमुक्त कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *