यूयूएसडीए के इंजीनियरों ने ठेकेदार और श्रमिकों के साथ किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

यूयूएसडीए के इंजीनियरों ने ठेकेदार और श्रमिकों के साथ किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन
यूयूएसडीए की ओर से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाते कर्मचारी।

कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए के इंजीनियरों, ठेकेदारों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। इस दिन यूयूएसडीए के तीनों पैकेज के कार्यस्थलों व कार्यालयों पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना कर हवन-पूजन किया गया।

यूयूएसडीए के इंजीनियरों ने ठेकेदार और श्रमिकों के साथ किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन
भगवान विश्वकर्मा पूजन में मौजूद इंजीनियर, ठेकेदार व मजदूर।

ठेकेदारों और श्रमिकों ने अपने औजारों और मशीनों की पूजा की। इस मौके पर व्यावसायिक वृद्धि, समृद्धि की कामना की गई।
पूजा के बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।