कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की याद में रखा मौन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि सद्भभावना दिवस के रूप में मनाई।महानगर कांग्रेस कमेटी ने स्वराज आश्रम में बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल और महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग हम सबको दिखाया, उस मार्ग पर हमें चलना चाहिए। इस अवसर पर हेमन्त बगड़वाल, एनबी गुणवंत, नरेश अग्रवाल, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, जया कर्नाटक, निवर्तमान पार्षद राधा आर्य, प्रेमा बिष्ट, मोनिका सती, गोविंद बगड़वाल, कन्नू परगाई, विनोद कुमार, मनोज शर्मा, किरन माहरा, राजेन्द्र उपाध्याय, अमित रावत, बबलू बिष्ट, सुरेंद्र नगरकोटी, एडवोकेट कोमल जायसवाल, शादाब, हेमन्त पंत, प्रमोद कोटलिया, पप्पू रैकुनी, भोपाल सिंह, मनोज सिंह बिष्ट, शाद अली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *