होमगार्ड के परिजनों को मिला 30 लाख की बीमा राशि का चेक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

जनपद नैनीताल के होमगार्ड जवान दीपक चंद ग्रामीण प्लाटून धारी की आकस्मिक मृत्यु होने के बाद उनके परिजनों को 30 लाख‌‌ की बीमा राशि का चेक सौंपा गया। सोमवार को एचडीएफसी बैंक की टीम ने जिला होमगार्ड कार्यालय में चेक सौंपा। इस मौके पर मंडलीय कमांडेंट एलएम जोशी, एचडीएफसी बैंक के उच्च अधिकारी रजिक शर्मा, क्लस्टर हेड गणेश पांडे, ब्रांच मैनेजर हल्द्वानी अभिषेक पांडे, सैलेरी हेड त्रिलोचन उपाध्याय, जिला कमांडेंट सहायक कमला पांडे,  होमगार्ड के परिजन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *