ब्रेकिंग न्यूज: चरस के साथ पकड़े गए नैनीताल के दो युवक पुलिस कस्टडी से भागे, महकमे में हड़कंप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं में बागेश्वर जिले के कपकोट में चरस के साथ पकड़े गए कैदी न्यायालय लाते समय पुलिस की अभिरक्षा से भाग गए। एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरा फरार है। फरार कैदी की खोजबीन सरयू नदी और आसपास के क्षेत्र में की जा रही है। मामले में पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। कपकोट पुलिस ने मंगलवार को साहिल (23) निवासी वार्ड नंबर एक स्नोव्यू नैनीताल और रोहित कुमार (21) निवासी राजमहल कंपाउंड, मल्लीताल नैनीताल को 450 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। बुधवार 17 सितंबर को दोपहर के समय उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए बागेश्वर ला रहे थे। बताया जा रहा है कि झटक्वाली के समीप दोनों युवक वाहन से कूदकर फरार हो गए। एक को पकड़ लिया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *