हल्द्वानी में इन संस्थानों ने महीनों से नहीं दिया कूड़ा कलेक्शन का शुल्क, नगर निगम ने इनकी सूची की तैयार, आप भी देखिए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में तमाम प्रतिष्ठान नगर निगम को कूड़ा कलेक्शन शुल्क नहीं दे रहे हैं। इस मामले में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.मनोज कांडपाल ने नगर आयुक्त को ऐसे प्रतिष्ठानों की सूची उपलब्ध कराई है। साथ ही एसडब्ल्यूएम नियम 2016 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों से वसूली के लिए निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। सूची में सात संस्थानों के नाम लिखे गए हैं। इनमें आनंद गेस्ट्रा एंड डेंटल स्टोर ने 20 महीने से कूड़ा कलेक्शन का शुल्क अदा नहीं किया है। उन पर 10 हजार शुल्क बकाया चल रहा है। बताया गया कि बैंणी सेना के बार-बार अनुरोध करने‌ के बावजूद शुल्क नहीं दिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *