उत्तराखंड में यहां दिनदहाड़े ज्वेलरी शाप में घुसे नकाबपोश बदमाश, दुकान स्वामी पर किया हमला, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हरिद्वार के‌ कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश सर्राफा कारोबारी की दुकान में घुस गए। लूट की कोशिश करने लगे तो कारोबारी साहस का परिचय देते हुए उनसे भिड़ गया। इस दाैरान उन्होंने कारोबारी पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश दुकान से निकलकर बाहर भागे और अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। इधर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पंजनहेड़ी गांव में सड़क किनारे एमके ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आज मंगलवार 18 जून की दोपहर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा हो गया। दो दुकान के अंदर घुस गए और शटर गिरा दिया। अंदर पहुंचते ही एक बदमाश ने कारोबारी को तमंचा दिखाते हुए डराया तो दूसरे ने तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया।

https://youtu.be/DU-np5hD-As?si=8rlbgef0ZQbFvFBA

इससे कारोबारी घायल हो गया लेकिन फिर भी कारोबारी ने हिम्मत नहीं हारी। उसने बदमाशों का विरोध किया और धक्का देकर उनकी तरफ बढ़ा तो बदमाश दुकान से बाहर निकले और वहां खड़े बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *